सड़क पर 2 घंटे तक तड़पता रहा शख्स, लोग करते रहे हंगामा, फिर भी नहीं पहुंची एंबुलेंस
Edited By Ajay Kumar Sharma, Updated: 26 Mar, 2023 04:03 PM

शहर में तावडू सड़क मार्ग पर पहाड़ी घाटी के पास एक तेज गति ट्रक ने एक व्यक्ति को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
सोहना(सतीश): शहर में तावडू सड़क मार्ग पर पहाड़ी घाटी के पास एक तेज गति ट्रक ने एक व्यक्ति को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी गई, लेकिन दोनों में से कोई भी मौके पर नहीं पहुंचा और व्यक्ति दो घंटे तक सड़क पर तड़पते हुए दम तोड़ दिया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। देर से पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल भिजवा दिया।
बताया जा रहा है कि मृतक नानक चंद रेवाड़ी का रहने वाला था और वह काफी समय सोहना में मजदूरी का काम करता था। इस दौरान वह तिकोना पार्क के समीप ही एक टेंट हाउस की दुकान पर काम करता था। इस बीच तेज गति से आ रही ट्रक ने उसे अपनी चपेट में लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने इसकी पुलिस और एंबुलेंस को दी,लेकिन दोनों पर मौके पर नहीं पहुंचे। देर से पहुंची पुलिस ने युवक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आगे देखने वाली बात होगी कि इस मामले में स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
Related Story

पानीपत में JJP नेता को आई विदेशी नंबर से कॉल, मांगी 2 करोड़ की रंगदारी, रोहित गोदारा गिरोह का बताया...

चानौत में देर रात धरना स्थल परअनशनकारियों को उठाने पहुंची पुलिस, हंगामा बढ़ता देख वापस लौटी

पंचकूला पुलिस की बड़ी सफलता, 48 घंटे में अपहरण-लूटकांड के 2 बदमाश दबोचे, रोहित गोधारा गैंग लिंक आया...

अंबाला CIA-2 का ताबड़तोड़ एक्शन, युवक पर जानलेवा फायरिंग मामले में मास्टरमाइंड गिरफ्तार...बड़ी वजह...

NH पर भीषण हादसाः बारातियों की गाड़ी का फटा टायर...2 की मौत, शादी की खुशियों के बीच मातम

पंजाब CM वीडियो विवाद मामले में बड़ा ट्विस्ट, 10 लाख देकर फर्जी रिपोर्ट बनवाने का आरोप, गुरुग्राम...

बैंक गबन मामला: IAS पर शिकंजा! पंकज अग्रवाल 2 दिन की CBI रिमांड पर

रोहतक अग्निकांड: राज्यपाल असीम घोष का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की सहायता

हरियाणा के लोगों के लिए राहत की खबर! धूल और लू से मिला छुटकारा, अगले 24 घंटे कई जिलों में भारी...

सिरसा में प्रेम प्रसंग के चलते संदीप की हत्या मामले में खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार